Greenfield Expressway: दिल्ली से जयपुर तक का सफर जल्द होगा आसान, 2,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला है ये नया एक्सप्रेसवे

 
Greenfield Expressway: दिल्ली से जयपुर तक का सफर जल्द होगा आसान, 2,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला है ये नया एक्सप्रेसवे
Greenfield Expressway: नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से जल्द ही दिल्ली से जयपुर तक पहुंचना आसान होने वाला है। दिल्ली से जयपुर जाने के लिए अब पांच घंटे की जगह सिर्फ तीन घंटे लगेंगे। इसके लिए 2,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाला यह एक्सप्रेसवे भीड़भाड़ वाले दिल्ली-गुड़गांव मार्ग के लिए एक तेज और सुगम विकल्प होगा। जानकारी के मुताबिक, एक्सप्रेसवे का निर्माणा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से किया जा रहा है और यह दिल्ली में UER-II को राजस्थान के चंदवाजी से कनेक्ट करेगा, जो जयपुर के ठीक बाहर है। एक बार तैयार हो जाने पर एक्सप्रेसवे से यह दिल्ली-गुड़गांव-जयपुर मार्ग पर यातायात के एक बड़े हिस्से, खासकर भारी वाहनों को कम कर देगा।

नया एक्सप्रेसवे आखिर कहां जाएगा?

यह एक्सप्रेसवे दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, गुरुग्राम, नूंह और अलवर से होकर गुजरेगा और दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर चंदवाजी में समाप्त होगा। एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 195.5 किलोमीटर होगी और इसे पांच अलग-अलग पैकेजों में बनाया जा रहा है। इस नए मार्ग का एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि यह दिल्ली में IGI एयरपोर्ट के पास शहरी विस्तार रोड-II (UER-II) से शुरू होगा और जयपुर के पास NH-48 से सीधे कनेक्ट करेगा। वर्तमान स्थिति क्या है? NHAI ने पहले ही पांच पैकेजों में से दो टेंडर की बोलियां आमंत्रित की हैं, एक दिल्ली (27.5 किलोमीटर) और दूसरा राजस्थान (30 किलोमीटर) में। बाकी का तीसरा खंड हरियाणा में हैं और जिसकी बोली जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। दिल्ली खंड NH-148AE से शुरू होगा, NH-352W (द्वारका एक्सप्रेसवे), NH-48, NH-248BB (अंधेरिया मोड़-महिपालपुर) को कनेक्ट और उत्तम नगर से होते हुए हरियाणा के रास्ते राजस्थान से कनेक्ट होगा।

यह परियोजना क्यों महत्वपूर्ण है?

अभी, NH-48 का हिस्सा दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे, खासकर ट्रकों और वाणिज्यिक यातायात से भरा हुआ है। -अधिकारियों के अनुसार, नया एक्सप्रेसवे दिल्ली और जयपुर के बीच यात्रा का समय लगभग 3 घंटे तक कम कर देगा। - दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर यातायात को कम करेगा। - माल ढुलाई को और अधिक कुशल बनाएगा।