Metro New Line: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, इंद्रप्रस्थ से सीधा कनेक्ट होगा बहादुरगढ़, इस रूट पर बनेंगे 10 नए मेट्रो स्टेशन
Jun 12, 2025, 10:26 IST
Metro New Line: हरियाणा के लोगों के लिए राहत की खबर सामने आ रही है। दरअसल, इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक ग्रीनलाइन के विस्तार होने जा रहा। इसका फायदा हरियाणा के लोगों को भी मिलेगा। इस मेट्रो लाइन से बहादुरगढ़ से लोग ग्रीन लाइन के जरिए इंद्रप्रस्थ के साथ-साथ मध्य और पूर्वी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। दरअसल, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन बहादुरगढ़ स्टेशन को सीधा इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन से कनेक्ट करेगी। इसके लिए DMRC की ओर से डिजाइन और निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किया है। खबरों की मानें, तो DMRC के अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो के चौथे चरण के तहत इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक 12.3 किलोमीटर तक दिल्ली मेट्रो का विस्तार किया जाएगा। इस रूट पर 10 नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इसमें लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक विस्तार का 8 किलोमीटर लंबा भाग अब Delhi Metro Golden Line का हिस्सा बन जाएगा। ग्रीनलाइन एक्सटेंशन में ये होंगे 10 मेट्रो स्टेशन -इंद्रलोक -दयाबस्त -अजमल खान पार्क -झंडेवालान मंदिर -नबी करीम -नई दिल्ली -दिल्ली गेट -दिल्ली सचिवालय -इंद्रप्रस्थ शामिल हैं। 5 इंटरचेंज स्टेशन होंगे शामिल -इंद्रलोक -नबी करीम -नई दिल्ली -दिल्ली गेट -इंद्रप्रस्थ इन लोगों को मिलेगा फायदा दिल्ली मेट्रो के इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक ग्रीनलाइन के विस्तार से हरियाणा के लोगों को भी फायदा मिलेगा। इस मेट्रो लाइन से बहादुरगढ़ से लोग ग्रीन लाइन के जरिए इंद्रप्रस्थ के साथ-साथ मध्य और पूर्वी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। इस कॉरिडोर के 2029 तक पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। ये भी पढ़ें- सोनम रघुवंशी ने अपना जुर्म किया कबूल, मेडिकल रिपोर्ट में इस बात का हुआ खुलासा
