हरियाणा में साल 2025 में 160 सरकारी छुट्टियां, देखें जनवरी से दिसंबर तक की पूरी लिस्ट
Apr 29, 2025, 06:26 IST
हरियाणा सरकार की ओर से अगले पूरे साल में होने वाली छुट्टियों का एलान कर दिया है। हरियाणा सरकार की ओर से जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक वर्ष 2025 में कुल शनिवार और रविवार को मिलाकर कुल 160 दिन छुट्टी रहेगी। इसमें 104 दिन रविवार और शनिवार के हैं। इस कैलेंडर में कुल 56 छुट्टियां दी गई हैं। इनमें 25 गजटेड हॉलिडे के साथ ही 9 पब्लिक, 14 रिसट्रिक्टेड छुट्टियों का शेड्यूल जारी किया गया है। सरकार ने लिखित परक्राम्य अधिनियम 1881 की धारा-25 के अन्तर्गत (हरियाणा में न्यायिक अदालतों को छोडकऱ) राज्य में सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाए जाने वाले अवकाश भी अधिसूचित किए हैं। इसके अलावा, राज्य सरकार द्वारा कुछ विशेष दिवस भी अधिसूचित किए गए हैं। हालांकि, इन्हें सार्वजनिक अवकाश के रूप में नामित नहीं किया जाएगा।एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मानव संसाधन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की है। उन्होंने बताया कि अधिसूचना अनुसार सभी शनिवारों और रविवारों को सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके अतिरिक्त, विभिन्न प्रतिष्ठित विभूतियों के जन्मदिवसों, पुण्य-तिथियों व त्योहारों को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
