Government Cards: हर भारतीय के लिए जरूरी है ये 7 कार्ड, अगर नहीं हैं तो आज ही बनवा लें
इन 7 कार्ड्स के बिना अटक जाएगा काम
सबसे पहले बात करते हैं आयुष्मान और आभा कार्ड की। बता दें कि आयुष्मान योजना के तहत बना कार्ड गरीब और मध्यम वर्ग के लिए वरदान है। इस कार्ड पर प्रति परिवार सालाना 5 लाख तक का फ्री इलाज सुनिश्चित करता है।
-ABHA कार्ड आपको मेडिकल रिपोर्ट्स की भारी फाइलों से आजादी देता है। इसमें आपकी पूरी मेडिकल हिस्ट्री डिजिटल रूप में सुरक्षित रहती है, जिसे कोई भी डॉक्टर आपकी परमिशन से देख सकता है।
ABC ID कार्ड अब अनिवार्य जैसा हो गया है। यह एक डिजिटल लॉकर के जैसे है जहां छात्रों के क्रेडिट स्कोर और डिग्री सुरक्षित रहती है। जिससे एक कॉलेज से दूसरे कॉलेज में जाना आसान हो जाता है।
ई-श्रम कार्ड और श्रमिक कार्ड के बीच के अंतर को समझना जरूरी है। ई-श्रम कार्ड केंद्र सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए है, जो देशव्यापी पहचान देता है।
श्रमिक कार्ड (Labor Card) राज्य स्तर पर मिलने वाली विशेष सुविधाओं जैसे बेटी की शादी के लिए मदद या साइकिल सहायता के लिए जरूरी होता है।
KCC यानी किसा क्रेडिट कार्ड और सॉयल हेल्थ कार्ड के नियमों में 2025 में नए अपडेट आए हैं। किसान कार्ड के जरिए न सिर्फ खेती के लिए सस्ता लोन मिल रहाहै। बल्कि इसके साथ बीमा सुविधाओं में इजाफा किया गया है।
