हरियाणा केकच्चे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सैलरी को लेकर सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों के वेतन को लेकर सरकार ने सख्त निर्देश जारी कर दिए है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), हरियाणा ने NHM, HKRNL, कॉन्ट्रैक्ट एवं आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन भुगतान में देरी को लेकर ये निर्देश जारी किए है। अब कर्मचारियों को हर महीने की 7 तारीख तक सैलरी मिलेगी।
यहां देखें...

जारी निर्देशों के अनुसार अब 25 तारीख तक जिलों में फंड की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी। निदेशक (वित्त और लेखा) यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी जिलों में फंड उपलब्ध करा दिया। वे हर महीने की 25 तारीख तक फंड की स्थिति के बारे में मिशन निदेशक (MD), NHM को अपडेट करेंगे।
इसके साथ ही हर महीने की 7 तारीख तक कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करना होगा। 8 तारीख तक वेतन भुगतान की स्थिति MD को बतानी होगी। इसके अलावा वेतन बिलों को समय पर जमा एवं प्रोसेस करने के भी निर्देश दिए गए है। निर्धारित समय सीमा के बाद होने वाली किसी भी देरी को गंभीरता से लिया जाएगा।
NHM की ओर से जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि पहले भी समय पर वेतन जारी करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारियों के वेतन भुगतान में देरी हो रही है।
इसका प्रमुख कारण बिलों को देर से जमा करना और उनकी प्रोसेसिंग में देरी सामने आई है। इसी को देखते हुए अधिकारियों को पुराने निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
