Haryana Electricity Bills: हरियाणा के रोहतक, सोनीपत समेत 5 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, ये है अपडेट

 
Haryana Electricity Bills: हरियाणा के रोहतक, सोनीपत समेत 5 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, ये है अपडेट
Haryana Electricity Bills: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। उपभोक्ता संतुष्टि’  के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बिजली निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रारंभ किये गए हैं ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं को त्वरित रूप में सुलझाया जा सके। बिजली निगम के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि रोहतक जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों नामतः करनालपानीपतसोनीपतझज्जर और रोहतक के उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण रोहतक जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 22  मई को रोहतक में किया जायेगा। प्रवक्ता ने बताया कि रोहतक जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों के उपभोक्ताओं के गलत बिलोंबिजली की दरों से सम्बंधित मामलोंमीटर सिक्योरिटी से जुड़े मामलोंख़राब हुए मीटरों से सम्बंधित मामलोंवोल्टेज से जुड़े हुए मामलों का भी निपटान किया जाएगा।