Gold Silver Rate Today: सोने चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी, अचानक हजारों में महंगा हुआ सोना चांदी, देखें 24k, 22k, 18k सोने के रेट
Gold Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। ईरान इजरायल युद्ध के प्रभाव के चलते शेयर मार्केट और सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। अचानक सोना और चांदी हजारों में महंगा हो गया है।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना 3,200 रुपये बढ़कर 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गया। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज सुबह तक 0.1% गिरकर यानी 157 रुपये गिरावट के साथ 1,51,619 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़कर $4842 प्रति औंस पर है। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना का भाव 1,53,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना गुरुवार सुबह तक 1,51,121 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 18 कैरेट सोना (10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹153970 | ₹141150 | ₹115520 |
| मुंबई | ₹153820 | ₹141000 | ₹115370 |
| कोलकाता | ₹153820 | ₹141000 | ₹115370 |
| चेन्नई | ₹154910 | ₹142000 | ₹118600 |
| पटना | ₹153870 | ₹141050 | ₹115420 |
| लखनऊ | ₹153970 | ₹141150 | ₹115520 |
| गाजियाबाद | ₹153970 | ₹141150 | ₹115520 |
| नोएडा | ₹153970 | ₹141150 | ₹115520 |
| गुरुग्राम | ₹153970 | ₹141150 | ₹115520 |
| चंडीगढ़ | ₹153970 | ₹141150 | ₹115520 |
| जयपुर | ₹153970 | ₹141150 | ₹115520 |
| मेरठ | ₹153970 | ₹141150 | ₹115520 |
| अयोध्या | ₹153970 | ₹141150 | ₹115520 |
| लुधियाना | ₹153970 | ₹141150 | ₹115520 |
| गुवाहाटी | ₹153820 | ₹141000 | ₹115370 |
| इंदौर | ₹153870 | ₹141050 | ₹115420 |
| कानपुर | ₹153970 | ₹141150 | ₹115520 |
| अहमदाबाद | ₹153870 | ₹141050 | ₹115420 |
| सूरत | ₹153870 | ₹141050 | ₹115420 |
| वडोदरा | ₹153870 | ₹141050 | ₹115420 |
| पुणे | ₹153820 | ₹141000 | ₹115370 |
| नागपुर | ₹153820 | ₹141000 | ₹115370 |
| नासिक | ₹153850 | ₹141030 | ₹115400 |
| बैंगलोर | ₹153820 | ₹141000 | ₹115370 |
| भुवनेश्वर | ₹153820 | ₹141000 | ₹115370 |
| कटक | ₹153820 | ₹141000 | ₹115370 |
| केरल | ₹153820 | ₹141000 | ₹115370 |
| रायपुर | ₹153820 | ₹141000 | ₹115370 |
| हैदराबाद | ₹153820 | ₹141000 | ₹115370 |
पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव
अमेरिका और ईरान के दो हफ्ते के युद्धविराम पर सहमत होने के बाद मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना बढ़कर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना 3,200 रुपये यानी 2.09 प्रतिशत बढ़कर 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गया।
