Gold-Silver Prices: चांदी ₹1.79 लाख तो सोना ₹30,000 हुआ सस्ता, जानें आज का ताजा भाव
Feb 2, 2026, 21:54 IST
Gold-Silver Price: सोने चांदी के ताजा भाव जारी हो गए है आइए जानते है आज सोने चांदी के रेटों में कितना उतार चढ़ाव आया है। बजट में सोना और चांदी को लेकर कोई सीधी बड़ी घोषणा नहीं की गई है, लेकिन बजट के बाद कमोडिटी मार्केट में सोने और चांदी के दामों में तेज गिरावट आई है। आज, 2 फरवरी को MCX पर चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से करीब ₹1.79 लाख तक टूट चुकी है, तो सोना भी गिरकर ₹1.49 लाख के भाव पर आ गया है। सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट बीते 3 दिनों से जारी है।
सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेज गिरावट देखने को मिल रही है। Gold-Silver Prices
पिछले तीन सेशन में, गोल्ड की कीमत 30,300 रुपये या लगभग 17 परसेंट गिर गई है, जो 29 जनवरी को 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने रिकॉर्ड हाई से नीचे आई है।
कितना गिरा सोना?
सोमवार को यह 12,800 रुपये या 7.73 परसेंट गिरकर 1,52,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले सेशन में यह 1,65,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। Gold-Silver Prices
कम हुई चादी?
निवेशकों के लिए पिछले 72 घंटे किसी डरावने सपने से कम नहीं रहे। 29 जनवरी को जो चांदी ₹4,04,500 के रिकॉर्ड स्तर पर थी, वह अब तक ₹1,44,500 सस्ती हो चुकी है। शनिवार को जहां 72,500 रुपये सस्ती हुई, वहीं सोमवार को 52 हजार की चपत लग गई है।
