Gold-Silver Price: क्या इजरायल-ईरान युद्ध के कारण फिर आएगा सोने-चांदी में उछाल! जानिए एक्सपर्ट की राय?

 
Gold-Silver Price: क्या इजरायल-ईरान युद्ध के कारण फिर आएगा सोने-चांदी में उछाल! जानिए एक्सपर्ट की राय?
Gold-Silver Price: सोने चांदी खरीदने के इच्छुक लोगो के मन में अब चिंता का विषय बन गया है की क्या इजरायल-ईरान युद्ध के कारण सोने हांडी की कीमतों में फिर से उहाल आने वाला है ? आइए जानते है इन सभी सवालों के जवाब और एक्सपर्ट इस बारें में क्या कहते है। चलिए जाने इसके बारें में पूरी जानकारी....

लोग अपने पैसे को सुरक्षित करने के लिए सोना और चांदी की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। तेहरान के आसमान में उठते धुएं और धमाकों की आवाज ने न केवल वहां के माहौल को बदल दिया है, बल्कि इसका सीधा असर ग्लोबल कमोडिटी मार्केट पर भी देखा जा रहा है। Gold-Silver Price

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऐसे माहौल में निवेशक सोना और चांदी की तरफ रुख कर सकते हैं, जिससे इनके दाम और बढ़ सकते हैं। एनालिस्ट्स का कहना है कि अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ती जंग की चर्चा से फाइनेंशियल मार्केट में घबराहट का माहौल बन सकता है। ऐसे समय में लोग सोना-चांदी को सुरक्षित निवेश मानते हैं। Gold-Silver Price

एक एक्सपर्ट ने कहा कि कीमती धातुओं में गैप-अप ओपनिंग देखने को मिल सकती है। COMEX गोल्ड इस समय 5,300 Dollar प्रति औंस के स्तर पर रेजिस्टेंस का सामना कर रहा है। अगर यह स्तर टूटता है, तो भारत में सोने की कीमत 1,68,000 रुपये से 1,70,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है।

MCX पर रेट

MCX Gold 1,60,000 रुपये के स्तर के ऊपर मजबूती से टिक गया है और पहले की रेंज से बाहर निकल चुका है। अभी कीमतें करीब 1,62,000 रुपये के आसपास स्थिर हैं। एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर सोना 1,60,000 रुपये के ऊपर बना रहता है, तो जल्द ही 1,63,500 से 1,65,000 रुपये तक जा सकता है। Gold-Silver Price

MCX Silver में भी तेज उछाल आया है और यह 2,80,000 से 2,85,000 रुपये की रेंज की ओर बढ़ रही है। एक एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर तेजी का रुख बना रहा और कीमतें अहम सपोर्ट लेवल के ऊपर टिकी रहीं, तो चांदी 2,90,000 से 2,95,000 रुपये तक भी जा सकती है।

आज सोने और चांदी की कीमत

सोना 1,62,000    1,60,000    1,63,500 - 1,65,000
चांदी     2,80,000 - 2,85,000    2,80,000    2,90,000 - 2,95,000

क्या कीमतों में आने वाली है तेजी?

अक्सर देखा जाता है कि जब भी दुनिया में किसी युद्ध की आहट होती है, तो सबसे पहले सोने और चांदी की कीमतों में उछाल आता है। यही वजह है कि ईरान पर इजरायल- अमेरिका के संयुक्त हमले के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल आ सकता है। जब दुनिया में अनिश्चितता का माहौल होता है, तो निवेशक सोना और चांदी को सबसे मजबूत ढाल मानते हैं। Gold-Silver Price

Dollar का कमजोर होना भी सोने और चांदी की कीमतों को बढ़ाने में एक बड़ा रोल निभाता है। जब Dollar कमजोर होता है, तो दूसरी करेंसी रखने वालों के लिए बुलियन खरीदना सस्ता हो जाता है, जिससे मांग बढ़ जाती है। Gold-Silver Price

चांदी की मांग बढ़ने के पीछे एक और बड़ा कारण है। यह न सिर्फ सुरक्षित निवेश है, बल्कि इसका उपयोग तकनीक और ग्रीन एनर्जी के सेक्टर में भी बड़े पैमाने पर होता है, जो इसकी कीमतों को मजबूती देता है।