Gold Silver Price Today: चांदी ने फिर मारी लंबी छलांग, कुछ ही घंटों में इतना महंगा हुआ गोल्ड-सिल्वर
Gold Silver Price Today: सोने चांदी के ताजा भाव जारी हो गए है। आइए जानते है आज सोने चांदी के रेटों में कितना उतार चढ़ाव आया है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज बुधवार, 11 फरवरी को चांदी की कीमतों में 11 हजार से 12 हजार रुपये प्रति KG तक चढ़ गए है। MCX पर चांदी ने जोरदार वापसी की है। सोने ने भी मजबूती के साथ 1,58,000 के बड़े स्तर को पार कर लिया।
12 हजार महंगी
MCX पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी 2,63,500 प्रति KG के स्तर को छू गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, इंट्राडे ट्रेडिंग में इसमें 12 हजार से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है।
शहरों में आज का भाव (24 कैरेट)
दिल्ली: ₹1,57,920 प्रति 10 ग्राम
मुंबई: ₹1,57,760 प्रति 10 ग्राम
चेन्नई: ₹1,58,220 प्रति 10 ग्राम
MCX पर अप्रैल वायदा सोना करीब ₹1,600 से ₹1,800 प्रति 10 ग्राम महंगा होकर ₹1,58,400 के ऊपर ट्रेड कर रहा है।
क्यों आई तेजी?
बाजार जानकारों के अनुसार अमेरिका में ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड में गिरावट आने से निवेशकों का भरोसा एक बार फिर गोल्ड-सिल्वर पर बढ़ा है। वहीं देश में शादी-ब्याह के सीजन की वजह से ज्वेलरी की मांग में बढ़ी हुई है।
