Gold Silver Price Today: सोना-चांदी महंगा हुआ या सस्ता ? जाने आज के ताजा भाव 

 
Gold Silver Price Today: सोना-चांदी महंगा हुआ या सस्ता ? जाने आज के ताजा भाव 
Gold Silver Price Today: सोने चांदी के ताजा भाव जारी हो गए है आइए जानते है आज सोने चांदी के भाव में कितना उतार चढ़ाव आया है। आज सोने चांदी के कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ है। 

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सोने-चांदी में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। जहां बुधवार को सोने में जोरदार उछाल देखने को मिला था, तो वहीं गुरुवार को दोनों ही धातुओं में गिरावट दर्ज हुई। हालांकि, शाम होते-होते दोनों ही धातुएं रिकवर हो गईं। MCX पर सोना 1100 रुपए प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। वहीं चांदी भी दिन भर में 800 रुपए से ज्यादा महंगी हो गई। Gold Silver Price Today

दिन भर गिरावट के बाद MCX पर सोने-चांदी में जोरदार उछाल देखने को मिला। MCX पर जून डिलिवरी वाला सोना 1.16 % यानी 1764 रुपए उछलकर 1,53,575 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। कारोबारी सत्र के दौरान इसका हाई लेवल 1,53,575 रुपए और लो लेवल 1,50,647 रुपए रहा। पिछला क्लोज 1,51,776 रुपए था। 

मई डिलिवरी वाली चांदी 1.16 % यानी 2776 रुपए उछलकर 2,42,694 रुपए प्रति KG पर ट्रेड करने लगी। इस दौरान इसका हाई लेवल 2,42,999 रुपए और लो लेवल 2,35,133 रुपए रहा। जबकि पिछला क्लोज 2,39,918 रुपए था। Gold Silver Price Today

चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर वैश्विक रुझानों और हालिया बढ़त के बाद मुनाफावसूली के चलते गुरुवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 2,895 रुपये घटकर 2.37 लाख रुपये प्रति KG रह गई। MCX में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 2,895 रुपये यानी 1.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,37,023 रुपये प्रति KG रह गया। इसमें 5,793 लॉट का कारोबार हुआ। 

विश्लेषकों ने कहा कि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने से आई भारी तेजी के बाद चांदी में बिकवाली का दबाव देखा गया। विदेशी बाजारों में, न्यूयॉर्क में मई अनुबंध वाले कॉमेक्स चांदी वायदा की कीमत 1.31 डॉलर या लगभग 2 प्रतिशत टूटकर 74.07 डॉलर प्रति औंस रह गई। Gold Silver Price Today

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की नाजुक स्थिति के बीच सतर्क खरीदारी के समर्थन से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमतें शुरुआती गिरावट को कम करते हुए 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं। 

MCX में जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव नीचे खुला लेकिन बाद में गिरावट का रुख पलट गया और उसमें सुधार दिखने लगा। सोने के सर्वाधिक कारोबार वाले जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 211 रुपये यानी 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,51,987 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 7,421 लॉट का कारोबार हुआ। Gold Silver Price Today

विश्लेषकों ने कहा कि युद्धविराम की घोषणा के बाद सोना हाल के निचले स्तर से उबर गया, हालांकि इसकी स्थायित्व पर अनिश्चितता के कारण लाभ सीमित रहा। अमेरिका-ईरान युद्धविराम की घोषणा के बाद सोने की कीमतें हाल के निचले स्तर से उबर गईं। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में जून अनुबंध वाले कॉमेक्स सोना वायदा 25.05 डॉलर या 0.52 प्रतिशत फिसलकर 4,752.15 डॉलर प्रति औंस रह गया।

सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है, जिससे दोनों कीमती धातुओं का दाम क्रमशः करीब 1,200 रुपये और 8,000 रुपये कम हो गया है। Gold Silver Price Today

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1,184 रुपये कम होकर 1,49,937 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,51,121 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,427 रुपये प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,37,342 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,12,453 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,13,341 रुपये प्रति 10 ग्राम था।