Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगी आग, खरीदने से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट

 
gold silver price today
 

Gold Price Today : अगर आप भी सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आज 30 जनवरी को सोने की कीमतों में फिर बढ़ोत्तरी हुई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट बढ़कर 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना का वायदा भाव फरवरी महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत बढ़कर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रेट बढ़कर 5,595.02 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। गुडरिटर्न्स के अनुसार आज सोने का रेट बढ़कर 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। वहीं IBJA के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक सोना बढ़कर 1,75,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 

अब IBJA के  आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के नए दामों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है 
 
सोना 24 कैरेट    175340 रुपये प्रति 10 ग्राम        
सोना 23 कैरेट    174638 रुपये प्रति 10 ग्राम        
सोना 22 कैरेट    160611 रुपये प्रति 10 ग्राम        
सोना 18 कैरेट    131505 रुपये प्रति 10 ग्राम        
सोना 14 कैरेट    102574 रुपये प्रति 10 ग्राम


चांदी की कीमत
 
चांदी की वायदा कीमत बढ़कर 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई। चांदी में लगातार 5वें दिन बढ़ोत्तरी जारी है। मार्च महीने में डिलिवरी वाले चांदी का वायदा भाव 24,434 रुपये, या 6.34 प्रतिशत बढ़कर 4,09,800 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।