Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें क्या है नया रेट?
Gold Silver Price Today: पिछले काफी समय में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। आज 14 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट कम होकर 160830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। मुंबई में सोने की कीमत 160680 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। 1 दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने का रेट 2 हजार रुपये या 1.21 फीसदी गिरकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसकी वजह डॉलर का मजबूत होना और वैश्विक मौद्रिक नीति को लेकर अनिश्चितता है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत
दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट 160830 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट की कीमत 147440 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता
इन तीनों शहरों में 22 कैरेट सोने का रेट 147290 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 160680 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत
पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव 160680 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 147290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 147440 160830
मुंबई 147290 160680
अहमदाबाद 147340 160730
चेन्नई 147290 160680
कोलकाता 147290 160680
हैदराबाद 147290 160680
जयपुर 147440 160830
भोपाल 147340 160730
लखनऊ 147440 160830
चंडीगढ़ 147440 160830
चांदी की कीमत
सोने के साथ चांदी का रेट भी लगातार गिर रहा है। 14 मार्च की सुबह चांदी 279800 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। 1 दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी का रेट 11,000 रुपये या 3.97 प्रतिशत गिरकर 2,65,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 83.14 डॉलर प्रति औंस है।
