Gold-Silver Price Today: सोने चांदी के रेटों में बड़ी गिरावट, पुराने रेटों पर पहुंचा सोना चांदी, देखें ताजा रेट
Feb 6, 2026, 20:18 IST
Gold-Silver Price Today 6 February: सोने और चांदी के रेटों में आज फिर बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सोना और चांदी पुराने रेटों पर पहुंच गया है। आज सोना करीब 7100 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 25000 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है।
आज सोने की कीमत
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोना की कीमत 424 रुपए कम होकर 1,52,078 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गईं हैं. बीते दिन यह 1,52,502 रुपए पर बंद हुआ था. वहीं, 22 कैरेट सोने के दाम 1,39,692 रुपए से घटकर अब 1,39,303 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए हैं.
चांदी में आई बड़ी गिरावट
शुक्रवार का दिन चांदी के लिए बेहद खराब रहा. चांदी की कीमत 9,410 रुपए प्रति किलो तक गिर गई. कल तक जो चांदी 2,54,339 रुपए पर बिक रही थी, वह आज फिसलकर 2,44,929 रुपए प्रति किलो के स्तर पर आ गई. अचानक आई इस गिरावट ने बाजार एक्सपर्ट को भी हैरान कर दिया.
