Gold-Silver Price: फिर आया बड़ा क्रैश... सोना ₹50,000 तो चांदी ₹1,70,000 हुई सस्ती, देखें आज का ताजा भाव
चांदी का भाव
चांदी की कीमतें पहली बार 4 लाख रुपये के पार निकलने के बाद से लगातार क्रैश हो रही हैं। रविवार को Budget 2026 वाले दिन करीब 9 फीसदी से ज्यादा टूटने के बाद आज जब MCX पर कमोडिटी ट्रेडिंग की शुरुआत हुई, तो चांदी खुलते ही और भी सस्ती हो गई।
बीते दिन चांदी में बड़ी गिरावट और फिर रिकवरी के बाद अंत में 2,65,652 रुपये पर क्लोज हुआ था और सोमवार को जैसे ही कारोबार ओपन हुआ, तो ये गिरकर 2,55,652 रुपये प्रति KG पर आ गया और फिर इसके कुछ ही मिनटों बाद ये 2,49,713 रुपये प्रति KG पर पहुंच गया। चांदी वायदा 15,943 रुपये और सस्ती हो गई।
अब इतनी सस्ती चांदी
चांदी में जिस रफ्तार से बीते कुछ दिनों में तेजी देखने को मिली थी, MCX पर 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी के वायदा भाव ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ते 4,20,048 रुपये के नया लाइफ टाइम हाई लेवल छुआ था, लेकिन इस स्तर से अब तक Silver Price 1,70,335 रुपये कम हो चुका है।
सोने का भाव
चांदी का भाव कम होने से साथ ही सोना के भाव में भी गिरावट आ रही है। बजट वाले दिन ये भी 13,000 रुपये तक टूट गया था, हालांकि फिर थोड़ी रिकवरी भी देखने को मिली थी। रविवार को ये 1,47,753 रुपये के लेवल पर क्लोज हुआ था और सोमवार को MCX पर कारोबार की शुरुआत होते ही ये फिसलकर 1,43,321 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यानी 10 Gram 24 Karat सोना 4432 रुपये तक सस्ता हो गया।
अब इतना सस्ता सोना
सोने ने भी चांदी की तरह अपना नया हाई लेवल छुआ था और तूफानी तेजी के साथ 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच गई थी। इस स्तर पर पहुंचने के बाद सोना अब तक 49,775 रुपये सस्ता मिल रहा है।
