Gold-Silver Price: 2.15 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने में 55 हजार की गिरावट... देखें आज का ताजा भाव
Gold-Silver Price: सोने चांदी के ताजा भाव जारी हो गए है आइए जानते है आज सोने चांदी के भाव में कितना उतार चढ़ाव आया है। आज सोने चांदी के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
गुरुवार की सुबह भारतीय समयानुसार 6.30 बजे ईरान वॉर पर अपडेट देते हुए ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया था जिसके चलते बाजार में डर फैल गया। तेल की कीमतों में भी बड़ी तेजी आई और यह 107 डॉलर के पार पहुंच गया।
गुरुवार को MCX पर चांदी करीब 18000 रुपये या 7 % गिरकर 2,24,500 रुपये प्रति किलो पर आ गई। इसी तरह, गोल्ड प्राइस में भी भारी गिरावट रही। यह 4 % या 6000 रुपये से ज्यादा गिरकर 1,47,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। Gold-Silver Price
कितने सस्ते हुए सोना-चांदी?
MCX पर सोना अब 1.47 लाख रुपये पर है। ऐसे में अपने हाई से सोना 55 हजार रुपये नीचे है।
चांदी आज 2.24 लाख रुपये पर कारोबार कर रही है। ऐसे में चांदी की कीमत में 2.15 लाख रुपये की गिरावट रिकॉर्ड हाई से आई है। Gold-Silver Price
इंटरनेशनल मार्केट में भाव
ग्लोबल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड 2.15 % टूटकर 4,710.95 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि सिल्वर प्राइस 5.20 % गिरकर 72.108 डॉलर प्रति औंस पर था।
