Gold-Silver Price : सोने-चांदी के नए रेट जारी, यहां देखें आज के ताजा दाम
 
gold and silver latest price 7 December 2025
Gold-Silver Price : सोने-चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी हैं। इन दिनों तेजी का रूख बना हुआ है लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार दोपहर तक 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,28,592 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत घटकर 1,78,210 रुपये प्रति किलो हो गई। चूकिं शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। 

उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत बढ़कर 1,32,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। चांदी बढ़कर 1,83,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना बढ़कर 4,223.76 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी बढ़कर 58.17 डॉलर प्रति औंस हो गई। 

आइए जानते हैं IBJA के मुताबिक 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं। साथ-साथ चांदी की लेटेस्ट कीमत भी जानिए।

यहां देखें ताजा सोने-चांदी के भाव

सोना 24 कैरेट            128592 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट            128077 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट            117790 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट            96444 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट            75226 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999                  178210 रुपये प्रति किलोग्राम