Gold Silver Price: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, ₹1.37 लाख पर आया 22 कैरट गोल्ड, जानें ताजा भाव
Gold Silver Price: सोना- चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। देशभर में लगातार सोने के भाव में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज मंगलवार को फिर से सोना सस्ता हुआ और चांदी के भाव में भी गिरावट देखने को मिली है।
देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट 10 ग्राम वाले सोने की कीमतें गिरकर 1.50 लाख पर आ गई है। पिछले दो दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड 2510 रुपये और 22 कैरट वाला सोना 2310 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं 22 कैरेट सोने के लेटेस्ट रेट की बात करें तो आज इसमें भी बड़ी गिरावट दिखी। 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमतें 1.37 लाख के आसपास बनी हुई है।
देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने का ताजा भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,50,310 रुपये और 22 कैरेट 1,37,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड 1,50,160 रुपये और 22 कैरेट 1,37,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में 24 कैरेट 1,50,160 रुपये और 22 कैरेट 1,37,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
बेंगलुरू और हैदराबाद में 24 कैरेट 1,50,160 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,640 रुपये प्रति 10 ग्राम।
लखनऊ और पटना में 24 कैरेट 1,50,310 रुपये, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,37,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर और अहमदाबाद में 24 कैरेट की सोने की कीमतें 1,50,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 1,37,690रुपये है।
चांदी का ताजा भाव
वहीं चांदी के ताजा भाव बात करें तो तीन दिनों की स्थिरता के बाद आज लगातार दूसरे दिन इसकी चमक फीकी पड़ी है। इन दो दिनों में एक किलो चांदी 5,100 रुपये तक सस्ती हुई है। आज 29 सितंबर को देश की राजधानी दिल्ली में एक किलो चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,39,900 रुपये के भाव में बिक रही है।
