Gold Silver Price: 1.53 लाख पर पहुंचा सोना, चांदी के गिरे दाम, देखें 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट 

 
 Gold Silver Price: 1.53 लाख पर पहुंचा सोना, चांदी के गिरे दाम, देखें 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट 

Gold Silver Price: देश में सोना- चांदी के भाव में लगातार उतार चढ़ाव बना हुआ है। सोने की कीमतों में आज 26 सितंबर को तेजी देखने को मिली। वहीं चांदी के भाव में गिरावट जारी है।

देश के अलग- अलग राज्यों में 24  कैरेट सोने की कीमतें 1.53 लाख के आसपास बनी हुई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,282.98 डॉलर प्रति औंस पर है। एक सप्ताह में सोने का वैश्विक भाव 2.1 प्रतिशत कमजोर हुआ है।

एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में (99.9 प्रतिशत शुद्ध) 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 200 रुपये बढ़ी है। वहीं इस पूरे हप्ते की बात करें तो इस  दौरान सोने में 4,000 रुपये या 2.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 1,40,260 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता में आज सोना सस्ता हुआ। यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,850 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

वहीं चेन्नई में भी दिल्ली के मुकाबले सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। यहां 26 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,850 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,40,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी का ताजा भाव 
वहीं चांदी के लेटेस्ट रेट की बात करें तो इसमें गिरावट देखने को मिली है। देश में आज 26 सितंबर की सुबह चांदी लुढ़ककर 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 64.26 डॉलर प्रति औंस है। इस हफ्ते में चांदी की कीमत में 10,000 रुपये या 4 प्रतिशत की कमी आई है।