Gold Silver Price: सोना 1,576 रुपये और चांदी में 13 हजार रुपये की हुई बड़ी गिरावट, जानें आज का ताजा भाव
Gold -Silver Price : आज सोने और चांदी के ताजा भाव जारी हो गये हैं। इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार- चढ़ाव जारी है। इस हफ्ते सोने -चांदी के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। आइये जानते हैं सोने- चांदी की कीमतों में कितना बदलाव आया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें की इस हफ्ते 24 कैरेट सोने की कीमत 1,576 रुपए की गिरावट के साथ 1,40,054 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसके साथ ही चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आई है। इस हफ्ते एक किलो चांदी का भाव 13,071 रुपए गिरकर 1,81,344 रुपये पर पहुंच गया है।
सोने का भाव
24 कैरेट सोने की कीमत 1,40,054 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
22 कैरेट सोने का कीमत 1,28,289 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
18 कैरेट सोने की कीमत 1,05,041 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चांदी का भाव
एक सप्ताह पहले चांदी का भाव 1,94,415 रुपये प्रति किलोग्राम था जो अब 1,81,344 रुपये पर पहुंच गया है।
