Gold Silver Price: सितंबर के आखिरी दिन औंधे मुंह गिरा सोना; 1.48 लाख पर आया 24 कैरट गोल्ड, देखें ताजा भाव
Gold- Silver Price: सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर आई है। देशभर में आज फिर से सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सितंबर महीने के आखिरी दिन अलग- अलग शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना सस्ता हुआ।
आज 30 सितंबर को 24 कैरेट सोने (99.9% शुद्धता) की कीमतें 1,47,670 से 1,48,790रुपये के बीच बनी हुई है। वहीं 22 कैरेट सोना 1.36 लाख पर आ गया है। ऐसे में अगर आप भी सोना खरीदने का प्लान बना रहे है तो ये मौका आपके लिए अच्छा हो सकता है।
3 दिनों में 3,890 रुपये सस्ता हुआ 24 कैरेट गोल्ड
सोने के भाव में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले तीन दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड 3,890 रुपये और 22 कैरट वाला सोना लगभग 3,560 रुपये तक सस्ता हुआ है। एक दिन पहले यानी 29 सितंबर 2026 को देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।
देश के बड़े शहरों में 18, 22 और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव
शहर 24कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
दिल्ली 1,48,940रुपये 1,36,540रुपये 1,11,740रुपये
मुंबई 1,48,790रुपये 1,36,390रुपये 1,11,590रुपये
लखनऊ 1,48,940रुपये 1,36,540रुपये 1,11,740रुपये
पटना 1,48,840रुपये 1,36,440रुपये 1,11,640रुपये
जयपुर 1,48,940रुपये 1,36,540रुपये 1,11,740रुपये
कोलकाता 1,48,790रुपये 1,36,390रुपये 1,11,590रुपये
चेन्नई 1,48,790रुपये 1,36,390रुपये 1,14,090रुपये
चांदी का लेटेस्ट भाव
चांदी के ताजा भाव की बात करें तो आज इसमें मामूली गिरावट देखने को मिली। देश के ज्यादातर शहरों में 30 सितंबर 2026 को 1 किलोग्राम चांदी 2,39,900 रुपये के भाव में बिक रही है। लेकिन इससे पिछले हफ्ते चांदी के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिला था। 28 सितंबर को एक किलो चांदी कीमत 5 हजार रुपये तक सस्ती हुई थी।
