Gold Silver Price: सोना हुआ महंगा तो चांदी के गिरे भाव, देखें नए रेट
Feb 24, 2026, 19:35 IST
Gold Silver Price: सोने चांदी के ताजा भाव जारी हो गए है आइए जानते है आज सोने चांदी के रेटों में कितना उतार-चढ़ाव आया है। आज यानी 24 फरवरी को सोने के दाम में तेजी रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,021 रुपए बढ़कर 1,59,241 रुपए पहुंच गया है। इससे पहले यह 1,58,220 रुपए पर था।
जानकारी के मुताबिक, सोना 2 कारोबारी दिनों में 4 हजार महंगा हुआ है। वहीं, एक KG चांदी की कीमत आज 1,163 रुपए गिरकर 2,62,912 रुपए पर आ गई है। कल इसकी कीमत 2,64,075 रुपए KG थी। Gold Silver Price
मिली जानकारी के अनुसार, इस साल सोना 26,000 रुपए और चांदी 33,000 रुपए महंगी हुई इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। Gold Silver Price
सोना 2026 में अब तक 26,000 रुपए और चांदी 33,000 रुपए महंगी हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑल टाइम हाई भी बनाया था।
