Gold Silver Price: एक हफ्ते में 3,160 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी के भी गिरे दाम; फटाफट चेक करें ताजा भाव
सोना- चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। देश के अलग- अलग शहरों में वीकली बेसिस पर सोना सस्ता हुआ। पिछले एक हप्ते में 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की कीमतें 3,160 रुपये तक लुढ़की है और 22 कैरेट सोने में 2,900 रुपये तक की गिरावट देखने को मिली।
देश में आज 27 सितंबर को 24 कैरेट सोना 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,282.98 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के बड़े शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने का भाव
देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां सोने के भाव में बड़ी गिरावट दिखी। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,830 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,100 रुपये प्रति 10 ग्राम बना हुआ है।
वहीं मुंबई और कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,680 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,950 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में भी आज 22 कैरेट और 24 कैरेट सोना सस्ता हुआ। यहां 22 कैरेट का भाव 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है।
चांदी का ताजा भाव
वहीं चांदी के लेटेस्ट की बात करें तो वीकली बेसिस पर इसमें भी गिरावट दिखी। इस बीते एक हफ्ते में चांदी का भाव 10,000 रुपये तक गिरा है। आज 27 सितंबर को चांदी कीमत 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 64.26 डॉलर प्रति औंस है।
