Gold Silver Price: सोने चांदी की कीमतों में फिर आया बड़ा उछाल, जाने अपने शहरों की नई कीमत?
Gold Silver Price Today: सोने चांदी के ताजा भाव जारी हो गए है। आइए जानते है आज सोने चांदी की कीमतों में कितना उतार चढ़ाव आया है। पिछले कई दिनों की गिरावट के बाद आज सोने चांदी की कीमतों में फिर बड़ा उछाल आया है। अप्रैल वायदा का MCX सोने का भाव पिछले बंद भाव ₹1,42,195 के मुकाबले 3% बढ़कर ₹1,46,460 प्रति 10 ग्राम पर खुला। मई वायदा अनुबंधों के लिए MCX चांदी का भाव पिछले बंद भाव ₹2,23,941 के मुकाबले 4% बढ़कर ₹2,32,898 प्रति किलोग्राम पर खुला। Gold Silver Price
आपके शहर में कितनी है कीमत?
शहर सोने चांदी की कीमत
पटना ₹1,42,370 ₹2,35,000
जयपुर ₹1,42,420 ₹2,35,000
कानपुर ₹1,42,920 ₹2,35,000
लखनऊ ₹1,42,920 ₹2,35,000
भोपाल ₹1,42,030 ₹2,35,860
इंदौर ₹1,42,030 ₹2,35,860
चंडीगढ़ ₹1,43,880 ₹2,35,630
रायपुर ₹1,42,830 ₹2,35,550
कितना दिया टारगेट प्राइस?
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का साफ कहना है कि इस तेजी में जल्दबाजी में बड़ी खरीदारी करने से बचना चाहिए। बाजार को पहले स्थिर होने दें और एक मजबूत बेस बनने दें। Gold Silver Price
अजय केडिया के मुताबिक, आने वाले समय में सोना 1.12 से 1.15 लाख रुपए तक नीचे आ सकता है। वहीं चांदी 1.75 से 1.80 लाख रुपए के स्तर तक जा सकती है।
