Gold Silver Price: सोना- चांदी का ताजा भाव जारी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड ?

 
Gold Silver Price: सोना- चांदी का ताजा भाव जारी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड ?

 

सोना- चांदी के भाव में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज 23 सितंबर को सोने की नई कीमतें जारी हो गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के मुताबिक  आज बुधवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 130 रुपए बढ़कर 1.52 लाख रुपए पर पहुंच गए हैं। 

देश में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,266 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है। बता दें कि पिछले तीन दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड 2,510 रुपये और 22 कैरट वाला सोना 2,310 रुपये तक  सस्ता हुआ। 

 

देश के बड़े शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली     में आज 24 कैरेट सोना 1,53,320 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,540 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरट का भाव 1,14,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता में आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमतें 1,53,320 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,40,540 रुपये और 18 कैरेट सोने के दाम 1,14,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई  में आज 23 सितंबर 2026 को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 1,54,740 रुपये, 22 कैरेट 1,41,840 रुपये और 18 कैरेट का भाव 1,19,540 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

वहीं बेंगलुरू और हैदराबाद में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,320 रुपये, 22 कैरेट का भाव 1,40,540 रुपये और 18 कैरेट गोल्ड का रेट 1,14,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है।


चांदी के भाव में गिरावट 

चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद आज इसकी चमक फीकी पड़ी है। इससे पहले 21 सितंबर को एक किलो चांदी 5000 रुपये सस्ती हुई थी। आज की बात करें तो दिल्ली में एक किलो चांदी ₹100 सस्ती होकर ₹2,49,900 के भाव में बिक रही है।