Gold-Silver Price: सोने चांदी के भाव ने तोड़ा दम, क्या कीमतें जाएगी बिल्कुल नीचे ?
सोने चांदी के भाव में 5 फरवरी को एक बार फिर गिरावट आई थी। अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 1,326 रुपये की गिरावट के साथ 1.51 लाख/10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था, जबकि करीब 26 हजार रुपये की गिरावट के साथ मार्च डिलीवरी वाली चांदी 2.42 लाख रुपये/KG के भाव पर ट्रेड कर रही थी।
सोने-चांदी की बढ़ती-घटती कीमतों पर न केवल निवेशकों की नजर है, बल्कि शादी-ब्याह के सीजन के बीच आम खरीदार भी असमझ में हैं।
MCX पर चांदी का भाव लुढ़ककर 2,35,221 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। शुरुआती कारोबार में चांदी लगभग 15 हजार रुपये तक गिरी थी, लेकिन बाद में गिरावट 9,000 रुपये के आसपास रह गई। आज 10 ग्राम सोने का भाव 1,50,699 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है।
सख्या हुई कम
जयपुर के जोहरी बाजार में कुछ दिन से चमक कम थी, क्योंकि ग्राहक बहुत कम आ रहे थे। मगर कीमतों में गिरावट के बाद एक बार फिर बाजार में रौनक लौट आई है।
क्या भाव जाएगा बिल्कुल नीचे
विशेषज्ञों का कहना है कि सोना और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों से सीधे प्रभावित होती हैं। फिलहाल निवेशकों को बाजार के उतार-चढ़ाव के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
