Gold Silver Price: सोने चांदी कि कीमतों में भारी गिरावट , फटाफट चेक करें आज का रेट 

 
gold price today
 Gold Silver Price: अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे है तो आपके लिए काम की खबर है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना सप्ताह के अंत में 1,61,675 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। यह रेट अभी भी अपने लाइफटाइम हाई 1,80,779 प्रति 10 ग्राम से लगभग ₹19,000 कम है। 
  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोना करीब $5,158 प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ, जो अपने रिकॉर्ड हाई $5,626.80 से बहुत निचे है है। 
क्या कहते हैं एनालिस्ट
विशेषज्ञों के अनुसार सोने की भाव में बदलाव इस समय सबसे बड़ा दबाव मजबूत हो रहे अमेरिकी डॉलर से मिल रहा है। कच्चे तेल के दामों में तेजी के कारण डॉलर इंडेक्स फिर से 100 के करीब पहुंच रहा है, जिससे सोने की बढ़त पर ब्रेक लग रहा है। आमतौर पर जब डॉलर मजबूत होता है तो सोने के रेट में तेजी आना मुश्किल हो जाता है। यही कारण है कि अमेरिका-ईरान युद्ध जैसी बड़ी खबर के बाद भी सोने कि कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई।