Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरे सोने चांदी के भाव, ऑलटाइम हाई में आया बड़ा क्रैश
Jan 30, 2026, 22:04 IST
Gold Silver Price: सोने चांदी के ताजा भाव जारी हो गए है आइए जानते है सोने चांदी के भाव में कितना उतार चढ़ाव आया है। सोने-चांदी की तूफानी रफ्तार में अब ब्रेक लग ही गया। आज बाजार ने शुक्रवार, 30 जनवरी को बड़ा झटका दे दिया है।
MCX पर फरवरी 2026 डिलीवरी वाला सोना 9% तक टूट गया और अपने ऑलटाइम हाई से सीधा 15000 रुपए सस्ता हो गया। इसकी कीमत पिछले सत्र के 1,83,962 रुपए से फिसलकर 1,54,157 रुपए के लो लेवल पर पहुंच गई। Gold Silver Price
चांदी भी औंधे मुंह गिरीं। इसमें 15% की भारी गिरावट आई और अपने ऑलटाइम हाई 4,20,000 रुपए से लुढ़ककर 3,39,910 रुपए पर आ गई। यानी एक ही झटके में 80,000 रुपए की भारी गिरावट।
