Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें नए रेट
Mar 5, 2026, 21:26 IST
Gold Silver Price: पिछले काफी समय से सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में गुरुवार को सोने-चांदी की रेट में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस तेजी के बाद निवेशकों ने बंपर मुनाफा वसूला है। इससे सोना 7,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और सस्ता हो गया है। वहीं चांदी 27 हजार रुपये प्रति किलोग्राम भरभरा गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक चांदी की कीमत 27,700 रुपये या 9.23 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 2,72,300 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है।
कैसे रही सोने की चाल?
बता दें कि 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 7,600 रुपये या 4.4 फीसदी तक गिरा। सोने का भाव गिरकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
ग्लोबल बाजारों में कमजोर रुख
HDFC सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी के अनुसार गुरुवार को ग्लोबल बाजारों में कमजोर रूख रहा। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की चाल
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर चांदी थोड़ी बढ़त के साथ 84.11 डॉलर प्रति औंस पर बिकी। वहीं सोना 12.60 डॉलर या 0.25 फीसदी बढ़कर 5,153.91 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
