Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, फटाफट चेक करें लेटेस्ट प्राइस
Gold Silver Price: सोने चांदी के भाव में 7 फरवरी को बढ़ोत्तरी जरुर हुई लेकिन इसके बावजूद भी दोनों धातुएं अपने रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है। MCX पर सोने का रेट अपने ऑल-टाइम हाई 1,93,096 रुपये से करीब 23 प्रतिशत नीचे हैं।
चांदी की बात करें तो अपने रिकॉर्ड स्तर 4,20,048 रुपये प्रति किलो से 40 फीसदी कम चल रही है। शुक्रवार को MCX गोल्ड अप्रैल फ्यूचर्स करीब 2 प्रतिशत बढ़कर 1,55,374रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि MCX सिल्वर मार्च फ्यूचर्स में करीब 3 फीसदी की तेजी आई और यह 2,50,300 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ।
तेजी का कारण
इस तेजी का सबसे बड़ा कारण अमेरिकी डॉलर में कमजोरी मानी जा रही है। US डॉलर इंडेक्स में 0.20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जिससे डॉलर में कीमत तय होने वाले सोने-चांदी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के लिए सस्ते हो गए।
इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा आने वाले समय में ब्याज दरों में कटौती की संभावना ने भी सोने को सपोर्ट दिया। यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन की रिपोर्ट के अनुसार एक साल की महंगाई की उम्मीद घटकर 3.5 प्रतिशत पर आ गई है, जो जनवरी 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर है। इससे बाजार को संकेत मिला है कि फेड आगे और रेट कट कर सकता है।
एक्सपर्ट की राय
निवेश के नजरिए से एक्सपर्ट्स के अनसुार हालिया गिरावट के बाद सोना-चांदी स्थिर होने की कोशिश कर रहे हैं। इनरिच मनी के CEO पोनमुदी आर के मुताबिक, मीडियम और लॉन्ग टर्म में बुलिश ट्रेंड अभी भी बरकरार है।
MCX गोल्ड में 1,50,000 रुपये– 1,55,000 रुपये के आसपास मजबूत डिमांड दिख रही है और अगर भाव 1,60,000 रुपये के ऊपर टिकता है तो आगे चलकर 1,70,000रुपये –1,80,000रुपये तक की तेजी संभव है। वहीं चांदी में 2,30,000 रुपये–2,35,000 रुपये का स्तर मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है।
