Gold-Silver Price: फिर क्रैश हुए सोने चांदी के भाव, 1.70 लाख रुपये तक गिरे नए रेट
Gold-Silver Price: सोने चांदी के ताजा भाव जारी हो गए है आइए जानते है आज सोने चांदी का भाव कितना क्रैश हुआ है। दुनिया भर के बाजारों में सोने-चांदी के भाव में बीते 2 दिनों से भारी गिरावट आई है। आज, 31 जनवरी को भी इंटरनेशनल मार्केट में सोने चांदी के भाव गिरे हैं । हालांकि MCX आज बंद है।
MCX में ट्रेडिंग शनिवार और रविवार को नहीं होती है। हालांकि, कल यानी 1 फरवरी को MCX खुला रहेगा। लेकिन पिछले दो सेशन के आंकड़े साफ बता रहे हैं कि सोना-चांदी में आई हालिया तेजी के बाद अब तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है। आखिर क्या है इस बड़ी गिरावट के पीछे की असली वजह? क्या अभी सोना-चांदी और सस्ता होगा? Gold-Silver Price Crash
रॉकेट की रफ्तार से चढ़े सोने-चांदी के दाम बजट से पहले अपने ऑल टाइम हाई से काफी सस्ते हो गए हैं। इसलिए सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस रविवार ,1 फरवरी को गोल्ड से जुड़े कुछ बड़े ऐलान कर सकती हैं?
चांदी का भाव अपने ऑल-टाइम हाई से अब तक कुल ₹1,28,126 प्रति किलो गिर चुकी है, जबकि सोना ऑल-टाइम हाई से अब तक कुल ₹42,247 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है। Gold-Silver Price Crash
क्या इस बार सस्ता होगा सोना?
जुलाई 2024 में सरकार ने एक बड़ा दांव खेलते हुए सोने पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 15% से घटाकर 6% कर दिया था। इस फैसले के पीछे सरकार का मकसद साफ सोने की तस्करी पर लगाम लगाना और देश के भीतर बढ़ती कीमतों को कंट्रोल करना था। इसका असर भी दिखा, दाम थोड़े गिरे और ज्वैलरी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई। Gold-Silver Price Crash
लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं टिकी, क्योंकि जैसे-जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम आसमान छूने लगे, घरेलू बाजार में भी कीमतें फिर से रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गईं।
