Gold Silver Price: हफ्ते के पहले दिन सस्ता हुआ सोना और चांदी, फटाफट देखें आज का ताजा भाव 

 
 Gold Silver Price: 

 

Gold Silver Price: आज सोमवार को सोना- चांदी के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिला। हफ्ते के पहले दिन 24 कैरेट सोना सस्ता हुआ है। देश के अलग- अलग शहरों में सोने और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है।

देश में आज 28 सितंबर 2026 को 24 कैरेट (99.9% शुद्धता) 10 ग्राम सोने का औसत भाव 1.50 लाख रुपये से 1.52 लाख रुपये के बीच बना हुआ है। 28 सितंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 1,52,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। दूसरे शहरों में भी भाव नीचे आया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,282.98 डॉलर प्रति औंस पर है। 

देश के कुछ बड़े शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज यहां सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली। आज  दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,820 रुपये प्रति 10 ग्राम है और एक दिन पहले यानि 27 सितंबर को ये भाव 1,52,830रुपये के आसपास बना हुआ था। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 140090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

वहीं चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,39,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,52,670 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।


चांदी का लेटेस्ट रेट

चांदी के लेटेस्ट रेट की बात करें तो आज इसमें भी गिरावट दर्ज की गई है। 28 सितंबर को चांदी लुढ़ककर 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। एक दिन पहले यानी 27 सितंबर को चांदी कीमत 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं बीते एक सप्ताह में चांदी का भाव 10,000 रुपये तक गिरा। आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 64.26 डॉलर प्रति औंस है।