Gold Silver Price: सोना-चांदी की रफ्तार पर लगी ब्रेक, चेक करें आज के लेटेस्ट रेट


 

 
gold silver price today
Gold Silver Price: अगर आप भी सोना-चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। कल 11 फरवरी को सोने-चांदी के रेट में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स पर सोने का रेट $5100 प्रति औंस और चांदी की कीमत $85 प्रति औंस के पार भी पहुंच गया था। लेकिन आज फिर से गिरावट दर्ज की गई है। 

कॉमेक्स पर कितना हो गया आज सोने चांदी का भाव
आज कॉमेक्स पर सोना चांदी गिरावट के साथ खुला। सोने का भाव  $5,081.50 प्रति औंस और सिल्वर रेट $82.515 प्रति औंस पर आ गया। कल कॉमेक्स पर सोने की कीमत $5,122.40 प्रति औंस और चांदी का रेट $85.715 प्रति औंस पर पहुंच गया था।

कल चांदी में 15,300 रुपये के उछाल के बाद आज गिरावट
11 फरवरी को सोने-चांदी की रेट में उछाल देखने को मिला था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया यानी MCX पर कल अप्रैल फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट के लिए सोना 1,58,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और मार्च फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट के लिए चांदी का भाव 2,62,701 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ, लेकिन दिन में कीमतें इससे भी ऊपर पहुंच चुकी थी। कल केवल एक दिन में सोना 3,202 रुपये की तेजी के बाद 1,59,741 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 15,400 रुपये की तेजी के बाद 2,67,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।