Gold Silver Price: सोने चांदी के भाव में बड़ा उछाल, देखें अपने शहरों के ताजा भाव 

 
Gold Silver Price: सोने चांदी के भाव में बड़ा उछाल, देखें अपने शहरों के ताजा भाव 

Gold Silver Price: सोने चांदी के ताजा भाव जारी हो गए है आइए जानते है आज सोने चांदी के भाव में कितना उतार चढ़ाव हुआ है। सोने चांदी के नए रेटों में बदलाव के साथ काफी बढ़ोतरी हुई है। जानकारी के मुताबिक, बढ़ती वैश्विक व्यापार अनिश्चितताओं के बीच मजबूत सुरक्षित-निवेश की मांग के कारण सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में कीमतों में 3% की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान चांदी 2.7 लाख रुपये प्रति KG पर पहुंच गई जबकि सोना 1.6 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

मिली जानकारी के अनुसार, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी शुक्रवार के 2,64,000 रुपये प्रति KG के बंद स्तर से 8,000 रुपये या 3.03 % चढ़कर 2,72,000 रुपये प्रति KG (सभी करों सहित) हो गई। 99.9% शुद्धता वाला सोना भी 3,300 रुपये या 2.06% बढ़कर 1,62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। पिछले बाजार सत्र में यह 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। Gold Silver Price

क्यों आई तेजी?

जानकारी के मुताबिक, चांदी और सोने में सोमवार को तेजी की गति बनी रही। दोनों धातुएं तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रही थीं, जिसे नए सिरे से सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने का समर्थन मिला। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि यह तेजी, ट्रंप के शुल्क के खिलाफ अमेरिकी अदालत के ऐतिहासिक फैसले के बाद आई।