Gold-Silver Price: भारत-USA ट्रेड डील के बाद सोने चांदी में बड़ा उछाल, देखें सभी शहरों के नए रेट
आज कॉमेक्स मार्केट खुलने के बाद, सोने की कीमत $4,840 प्रति औंस और चांदी की कीमत $83.730 प्रति औंस पहुंच गई। पिछले दिनों बड़ी गिरावट के बाद, अब सोने-चांदी के भाव में फिर तेजी आई है। Gold-Silver Price
आज सोना-चांदी का भाव
आज मंगलवार को सोने और चांदी के भाव में तेजी आई है। आज MCX पर सोने और चांदी जबरदस्त तेजी के साथ ट्रेड करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 2 अप्रैल Expiry वाला सोने कॉन्ट्रैक्ट आज 4778 रुपये की तेजी के साथ 148769 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
आज चांदी की बात करें तो 27 फरवरी Expiry वाला कॉन्ट्रैक्ट आज करीब 21 हजार रुपये तेजी के साथ MCX पर 264450 रुपये प्रतिकिलो ट्रेड कर रही है। ये भाव आज सुबह के हैं। Gold-Silver Price
24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है?
शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट (₹/ग्राम)
चेन्नई 15,217 13,949 11,999
मुंबई 15,316 14,039 11,502
दिल्ली 15,331 14,054 11,487
कोलकाता 15,316 14,039 11,487
बैंगलोर 15,316 14,039 11,487
हैदराबाद 15,316 14,039 11,487
केरल 15,316 14,039 11,487
पुणे 15,316 14,039 11,492
वडोदरा 15,321 14,039 11,492

इंटरनेशनल मार्केट में तेजी
आज मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में सुधार देखा जा रहा है। कल MCX पर थोड़ी बढ़त के बावजूद, मार्केट बंद होने तक सोने और चांदी की कीमतें फिर गिर गई थीं। Gold-Silver Price
कल कॉमेक्स पर सोने का भाव $4,757.80 प्रति औंस और चांदी का भाव $83.745 प्रति औंस दर्ज किया गया था। वहीं आज सोने की कीमत $4,840 प्रति औंस और चांदी की कीमत $83.730 प्रति औंस तक पहुंच गई है।
सोना और चांदी के दाम में पिछले 5 दिनों से रिकॉर्ड गिरावट के बाद आज मंगलवार (3 फरवरी 2026) को उछाल देखा गया है। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बनी सहमति से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले चांदी 4.20 लाख/किलो के अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 2 लाख रुपये तक टूट के कगार पर पहुंच गई थी, जबकि सोना भी 1.93 लाख रुपये/10 ग्राम से गिर कर 1.43 लाख रुपये के करीब आ गया था। आज 3 फरवरी, मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतें चढ़ी हैं और अब भी निवेशकों की नजर इस पर बनी हुई है।
