Gold Silver Price: सोने चांदी में आया बड़ा क्रैश, देखें नए भाव 

 
Gold Silver Price: सोने चांदी में आया बड़ा क्रैश, देखें नए भाव 
Gold Silver Price: गोल्ड और सिल्वर मार्केट में 30 जनवरी को बड़ी गिरावट आई है। सुबह के कारोबार के दौरान प्रॉफिट बुकिंग के कारण MCX पर चांदी 67 हजार रुपए (17%) गिर गई। 1 किलो चांदी का भाव 3.32 लाख रुपए पर आ गया। हालांकि अभी इसमें थोड़ी रिकवरी है और ये 12% की गिरावट के साथ 3.51 लाख पर आ गई है।

MCX पर सोने में भी आज सुबह के कारोबार के दौरान 15 हजार रुपए (9%) की गिरावट थी। 10 ग्राम सोना 1.54 लाख रुपए पर आ गया था। वहीं सोना अब थोड़ा रिकवर हुआ है और ये 3% की गिरावट के साथ 1.64 लाख रुपए पर ट्रेड कर रहा है। सोने और चांदी के ETF में भी आज 23% तक की गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं सर्राफा बाजार में चांदी 40,638 रुपए और सोना 9,545 रुपए सस्ता हुआ है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार एक किलो चांदी की कीमत 3,39,350 रुपए किलो पर आ गई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,65,795 रुपए पर आ गया है।