Gold Silver Price: सोना- चांदी के भाव में बड़ा बदलाव, फटाफट चेक करें 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट
सोना- चांदी के भाव में आज फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 24 सितंबर को देश के कई शहरों में सोना सस्ता हुआ। दिल्ली, मुंबई समेत कई बड़े शहरों में सोने के दाम फिर से बदल गए है।
लेटेस्ट रेट की बात करें तो देश में आज यानी 24 सितंबर 2026 को 24 कैरेट सोने का औसत भाव लगभग 1,50,979 रुपये से 1,52,680 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच चल रहा है। हालांकि इन दरों में स्थानीय कर/GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं, इसलिए स्थानीय सर्राफा बाजार व ज्वेलर्स के पास अंतिम रेट में थोड़ा अंतर हो सकता है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज हाजिर सोना 4,282.53 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,510 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,210 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है।
वहीं पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,54,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,41,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,190 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 1,41,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चांदी का ताजा भाव
चांदी के लेटेस्ट रेट की बात करें तो इसमें आज कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखा है। 24 सितंबर को चांदी 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 64.45 डॉलर प्रति औंस है।
