Gold Price Today: आसमान पर पहुंचे सोने-चांदी का भाव, चेक करें आज का ताजा रेट

 
gold price today
 

Gold Price Today: पिछले काफी समय से सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। अगर आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने की प्लानिंग कर रहे तो काम की खबर है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट बढ़कर 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। MCX पर सोना का वायदा भाव घटकर 1,61,971 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन सोना 1,62,104 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।


गुडरिटर्न्स के अनुसार  24 कैरेट सोना गिरकर 1,61,710 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार शाम को बाजार बंद होने तक बढ़कर  1,59,097 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। जानिए आज शनिवार को सोने के का ताजा भाव।


IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव  

सोना 24 कैरेट: 159097 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट: 158460 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट: 145733 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट: 119323 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट: 93072 रुपये प्रति 10 ग्राम

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का रेट 1,800 रुपये बढ़कर 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का रेट 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था।