Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगी आग, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट
Gold Price Today: अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना 9430 रुपये महंगा हुआ है। वहीं 22 कैरेट सोना 8550 रुपये बढ़ा है। आज 1 मार्च को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट 168860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। जानिए देश के बड़े शहरों में सोने का ताजा भाव।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत
24 कैरेट सोने का रेट 168860 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट की कीमत 154800 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता
22 कैरेट सोने का रेट 154630 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 168710 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत
24 कैरेट गोल्ड का रेट 168710 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 154630 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 154800 168860
मुंबई 154630 168710
अहमदाबाद 154700 168760
चेन्नई 154630 168710
कोलकाता 154630 168710
हैदराबाद 154630 168710
जयपुर 154800 168860
भोपाल 154700 168760
लखनऊ 154800 168860
चंडीगढ़ 154800 168860
चांदी की कीमत
चांदी की बात करें तो कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। चांदी की रेट 20000 रुपये बढ़ा है। 1 मार्च की सुबह चांदी का रेट 295000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 89.72 डॉलर प्रति औंस पर है। जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।
