Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चेक करें नए रेट
Gold-Silver Price: अगर आप सोना चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट घटकर 163020 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। 1 दिन पहले 5 मार्च को निवेशकों की मुनाफावसूली से दिल्ली के सराफा बाजार में सोने का रेट 7,600 रुपये या 4.4 प्रतिशत टूटकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत
24 कैरेट सोने का रेट163020 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट की कीमत 149440 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता
22 कैरेट सोने का भाव 149290 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 162870 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत
इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने का रेट 162870 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 149290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 149440 163020
मुंबई 149290 162870
अहमदाबाद 149340 162920
चेन्नई 149290 162870
कोलकाता 149290 162870
हैदराबाद 149290 162870
जयपुर 149440 163020
भोपाल 149340 162920
लखनऊ 149440 163020
चंडीगढ़ 149440 163020
चांदी का रेट
सोने की तरह चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी 284900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। 5 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी का रेट 27,700 रुपये या 9.23 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 2,72,300 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
