Gold Price Today: सोने चांदी के भाव में आज फिर बड़ी गिरावट, देखें सभी शहरों के नए भाव 

 
Gold Price Today: सोने चांदी के भाव में आज फिर बड़ी गिरावट, देखें सभी शहरों के नए भाव 
Gold Rate Today In India: सोने के ताजा भाव जारी हो गए है आइए जानते है आज सोने के भाव में कितना बदलाव हुआ है। आज सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद आज लगातार तीसरे दिन आज सोने चांदी सस्ता हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है। दो दिनों में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹1110 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹1010 सस्ते हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, आज एक किलो चांदी ₹100 सस्ती हुई है। Gold Price Today

इन बड़े शहरों में सोने के भाव

शहर          24 कैरट      22 कैरट   18 कैरट का भाव
दिल्ली           ₹1,49,980    ₹1,37,490    ₹1,12,520
मुंबई           ₹1,49,830    ₹1,37,340    ₹1,12,370
कोलकाता    ₹1,49,830    ₹1,37,340    ₹1,12,370
चेन्नई           ₹1,51,190    ₹1,38,590    ₹1,15,590
बेंगलुरु       ₹1,49,830    ₹1,37,340    ₹1,12,370
हैदराबाद    ₹1,49,830    ₹1,37,340    ₹1,12,370
लखनऊ    ₹1,49,980    ₹1,37,490    ₹1,12,520
पटना          ₹1,49,880    ₹1,37,390    ₹1,12,420
जयपुर     ₹1,49,980    ₹1,37,490    ₹1,12,520
अहमदाबाद    ₹1,49,880    ₹1,37,390    ₹1,12,420

फिसली चांदी

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में एक किलो चांदी ₹2,49,900 के भाव में बिक रही है। चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,54,900 है यानी चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही है। Gold Price Today

आगे कैसी रहेगी चाल?

जानकारी के मुताबिक, ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रणव मेर के मुताबिक पश्चिमी एशिया में चल रही ईरान-अमेरिका जंग से सोने-चांदी की चाल तय होगी और चूंकि अब सीजफायर हुआ है तो इसका असर फिजिकल मार्केट में दिख सकता है। इसके अलावा इस हफ्ते सोने-चांदी के निवेशकों की नजर सर्विस पीएमआई डेटा, अमेरिका के ड्यूरेबल गुड्स, GDP, PCE इंडेक्स और CPI महंगाई के आंकड़ों पर रहेगी। Gold Price Today

मिली जानकारी के अनुसार, इसके अलावा RBI की पॉलिसी पर भी निवेशकों की नजरें रहेगी, जो आज आने वाला है। वहीं भारत सरकार ने सोने और चांदी के बेस इंपोर्ट प्राइस में कटौती कर दी है, जो इनकी कीमतों पर असर डाल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, चांदी के इंपोर्ट प्राइस में करीब 14% की कटौती हुई है तो विदेशों से गोल्ड मंगाना लगभग 7.6% सस्ता हुआ है। इससे ज्वेलरी कंपनियों की लागत घटेगी।