Gold Price Today: सोने के रेटों में आया बड़ा उछाल, देखें सभी शहरों के ताजा भाव

 
Gold Price Today: सोने के रेटों में आया बड़ा उछाल, देखें सभी शहरों के ताजा भाव
Gold Price Today: सोने के ताजा भाव जारी हो गए है आइए जानते है आज सोने के रेटों में कितना उतार-चढ़ाव आया है। सोने की कीमतें लगातार नया-नया रिकॉर्ड बना रही हैं। आज सोमवार को इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सुबह सोना 1,32,710 रुपये प्रति 10 ग्राम हो था। दोपहर में इसकी कीमत और बढ़कर 1,33,442 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 1,33,249 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। 

कुल मिलाकर आज कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने का फरवरी वायदा भाव 0.72 प्रतिशत बढ़कर 1,34,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। शुक्रवार 12 दिसंबर को MCX सोने का फरवरी वायदा भाव करीब 2,800 रुपये, या 2 प्रतिशत से अधिक उछलकर 1,35,263 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था। 

आज का सोने का भाव इस प्रकार है

शुद्धता                  सुबह            दोपहर           शाम के रेट
सोना 24 कैरेट    132710 रुपये 133442 रुपये 133249 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट    132179 रुपये 132908 रुपये 132715 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट    121562 रुपये 122233 रुपये  122056 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट    99533 रुपये   100082 रुपये   99937 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट    77635 रुपये   78064 रुपये     77951 रुपये प्रति 10 ग्राम

देश के शहरों में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर        24 कैरट       22 कैरट    18 कैरट सोना (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली    ₹13,4060    ₹12,2890    ₹10,0570
मुंबई    ₹13,3900    ₹12,2740    ₹10,0420
कोलकाता    ₹13,3900    ₹12,2740    ₹10,0420
चेन्नई    ₹13,4940    ₹12,3690    ₹10,3290
लखनऊ    ₹13,4060    ₹12,2890    ₹10,0570
गाजियाबाद    ₹13,4060    ₹12,2890    ₹10,0570
नोएडा    ₹13,4060    ₹12,2890    ₹10,0570
गुड़गांव    ₹13,4060    ₹12,2890    ₹10,0570
जयपुर    ₹13,4060    ₹12,2890    ₹10,0570
पटना    ₹13,3960    ₹12,2790    ₹10,0470
अहमदाबाद    ₹13,3960    ₹12,2790    ₹10,0470
पुणे    ₹13,3900    ₹12,2740    ₹10,0420
मेरठ    ₹13,4060    ₹12,2890    ₹10,0570
लुधियाना    ₹13,4060    ₹12,2890    ₹10,0570
गुवाहाटी    ₹13,3900    ₹12,2740    ₹10,0420
इंदौर    ₹13,3960    ₹12,2790    ₹10,0470
कानपुर    ₹13,4060    ₹12,2890    ₹10,0570
सूरत    ₹13,3960    ₹12,2790    ₹10,0470
नागपुर    ₹13,3900    ₹12,2740    ₹10,0420
चंडीगढ़    ₹13,4060    ₹12,2890    ₹10,0570
नासिक    ₹13,3930    ₹12,2770    ₹10,0450
बैंगलोर    ₹13,3900    ₹12,2740    ₹10,0420
अयोध्या    ₹13,4060    ₹12,2890    ₹10,0570
भुवनेश्वर    ₹13,3900    ₹12,2740    ₹10,0420
केरल    ₹13,3900    ₹12,2740    ₹10,0420
रायपुर    ₹13,3900    ₹12,2740    ₹10,0420
हैदराबाद    ₹13,3900    ₹12,2740    ₹10,0420

पिछले दिन के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला (24 कैरेट) सोना 1,110 रुपये की तेजी के साथ 1,33,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गया। इससे पहले के कारोबारी सत्र में सोना 1,32,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में मजबूती देखी गई। 

हाजिर सोना 58.61 डॉलर यानी 1.37 प्रतिशत चढ़कर 4,338.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, फरवरी डिलीवरी वाले सोने के वायदा अनुबंध में 2,497 रुपये की तेजी आई और यह 1,34,966 रुपये प्रति 10 ग्राम के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा भी 57.6 डॉलर यानी 1.34 प्रतिशत बढ़कर 4,370.6 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।