बैंकिंग ट्रांजैक्शन से लेकर गैस गैस सिलेंडर के दामों तक ! 1 मई से देश में होंगे पैसों से जुड़े ये बड़े बदलाव
मिली जानकारी के अनुसार, 1 मई 2026 से भारत में आम लोगों की रोजमर्रा की फाइनेंशियल लाइफ पर बड़ा असर डालने वाले कई अहम बदलाव लागू हो रहे हैं। ये बदलाव बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट, टैक्स, म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार से जुड़े हैं। इनका मकसद सिस्टम को ज्यादा सुरक्षित, पारदर्शी और रेगुलेटेड बनाना है। Rule Change From 1 May 2026
बैंकिंग ट्रांजैक्शन
जानकारी के मुताबिक, 1 मई से हर डिजिटल ट्रांजैक्शन पहले से ज्यादा सुरक्षित होगा। 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) को और सख्ती से लागू किया जा रहा है। इसका मतलब है कि UPI, नेट बैंकिंग या कार्ड पेमेंट करते समय OTP, PIN या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन बार-बार करना पड़ सकता है। कार्डलेस कैश विदड्रॉल (UPI के जरिए ATM से पैसा निकालना) अब फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में गिना जाएगा। लिमिट पार होने पर ₹17 से ₹21 तक चार्ज देना पड़ सकता है। Rule Change From 1 May 2026
PAN नियम
मिली जानकारी के अनुसार, सरकार अब हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन पर नजर और सख्त कर रही है। अगर कोई व्यक्ति एक फाइनेंशियल ईयर में 10 लाख से ज्यादा कैश डिपॉजिट या विड्रॉल करता है, तो PAN देना अनिवार्य होगा। पहले यह लिमिट डेवी बेसिस पर देखी जाती थी, लेकिन अब सालाना आधार पर ट्रैकिंग होगी।
म्यूचुअल फंड में बदलाव
जानकारी के मुताबिक, म्यूचुअल फंड सेक्टर में भी 1 मई से बदलाव किए जा रहे हैं। सॉल्यूशन-ओरिएंटेड स्कीम्स (जैसे रिटायरमेंट या बच्चों की योजना) को धीरे-धीरे खत्म करके लाइफ-साइकिल फंड्स लाए जा रहे हैं। ये फंड निवेशक की उम्र के हिसाब से अपने पोर्टफोलियो को बदलते रहेंगे। इक्विटी म्यूचुअल फंड अब 35% तक गोल्ड और सिल्वर ETF में निवेश कर सकेंगे, जिससे बाजार की गिरावट में सुरक्षा मिल सकती है। Rule Change From 1 May 2026
टैक्स और निवेश में बदलाव
मिली जानकारी के अनुसार, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) से जुड़े टैक्स नियमों में बदलाव किया गया है। अब टैक्स-फ्री मैच्योरिटी का फायदा सिर्फ निवेशकों को मिलेगा, जिन्होंने इसे सीधे खरीदा है। सेकेंडरी मार्केट से खरीदने वालों को कैपिटल गेन टैक्स देना होगा।
शेयर ट्रेडिंग महंगी
जानकारी के मुताबिक, 1 मई से डेरिवेटिव ट्रेडिंग करने वालों के लिए लागत बढ़ने वाली है। सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में इजाफा किया गया है। ऑप्शंस पर 0।15% और फ्यूचर्स पर 0।05% टैक्स लगेगा। इससे एक्टिव ट्रेडर्स की लागत बढ़ेगी और छोटे निवेशकों पर भी असर पड़ सकता है। Rule Change From 1 May 2026
गैस सिलेंडर के दाम
मिली जानकारी के अनुसार, अप्रैल 2026 तक 14।2 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत दिल्ली में करीब 913 और अन्य शहरों में 910–940 के बीच बनी हुई है। सरकार ने अभी तक मई 2026 के लिए कोई नई कीमत बढ़ोतरी घोषित नहीं की है। लेकिन, होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से सप्लाई चेन प्रभावित हुआ है। उम्मीद है कि ऐसे में सरकार गैस सिलेंडर के दाम को लेकर कोई कदम उठा सकती है। Rule Change From 1 May 2026
ऑनलाइन गेमिंग के नियम
जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार ने देश में ऑनलाइन गेमिंग को रेगुलेट करने के लिए ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया (OGAI) के गठन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन गेमिंग रेगुलेशन एक्ट-2025 के तहत 1 मई से पूरे देश में नए नियम लागू हो जाएंगे। Rule Change From 1 May 2026
मिली जानकारी के अनुसार, नए नियमों के तहत गेमिंग कंपनियों को बड़ी राहत देते हुए सर्टिफिकेट की वैलिडिटी को दोगुना कर दिया है। सबसे बड़ा बदलाव ऑनलाइन गेम्स के सर्टिफिकेशन को लेकर किया गया है। अब किसी भी गेम को मिलने वाले सर्टिफिकेट की वैलिडिटी 5 साल के बजाय 10 साल होगी।
