Festival Special Bus: होली व ईद के लिए चलेंगी 17 स्पेशल बसें, देखें पूरा शेड्यूल और किराया
गयाजी बस डिपो से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू की जा रही है जो 23 फरवरी से 23 मार्च 2026 तक एक महीने के लिए संचालित होगी। Festival Special Bus
अक्सर त्योहारों के समय निजी बस संचालक मनमाना किराया वसूलते हैं,जिसके कारण सरकार ने किफायती दरों पर सरकारी बसें चलाने का निर्णय लिया है। कुल 17 बसें रोजाना इन तीन रूटों के लिए प्रस्थान करेंगी।
बसों का शेड्यूल Festival Special Bus
दिल्ली के लिए प्रतिदिन शाम 04:00 बजे गया से रवाना, अगले दिन दोपहर 01:00 बजे दिल्ली आगमन।
गुरुग्राम के लिए प्रतिदिन सुबह 09:00 बजे गया से रवाना, अगले दिन सुबह 05:00 बजे गुरुग्राम आगमन।
अंबाला के लिए प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे गया से रवाना, अगले दिन दोपहर 12:00 बजे अंबाला आगमन।
निगम ने AC, नॉन-AC और स्लीपर का किराया Festival Special Bus
दिल्ली रूट: नॉन-AC 1046, AC 1158 और AC स्लीपर के लिए 1747
गुरुग्राम रूट: नॉन-AC 1224, AC ₹1356 और AC स्लीपर 2046
अंबाला रूट: AC सीट के लिए 1294 और AC स्लीपर के लिए 1953
क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार, त्योहार के दौरान भीड़ बढ़ने पर बसों की संख्या में और इजाफा भी किया जा सकता है। प्रवासी अब bsrtc.bihar.gov.in पर जाकर या बस डिपो के काउंटर से अपनी सीट बुक करा सकते हैं।
