दो बेटियों के पिता ने 57 की उम्र में दोबारा रचाई शादी, 30 साल पहले की थी कोर्ट मैरिज

 
दो बेटियों के पिता ने 57 की उम्र में दोबारा रचाई शादी, 30 साल पहले की थी कोर्ट मैरिज
टीवी शो 'खिचाड़ी' में हिमांशु का किरदार निभा कर घर-घर फेमस हुए एक्टर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जेडी मजीठिया को लगभग सभी लोग जानते है।

अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल को हमेशा से जेडी मजीठिया अलग रखते आए हैं। उन्होंने कभी भी इंटरव्यू में निजी जिंदगी पर बात नहीं की। 

पर सालों बाद जेडी मजीठिया की जिंदगी में एक ऐसा मौका आया है, जब जेडी मजीठिया अपने फैन्स के साथ अपनी खुशी शेयर किए बिना नहीं रह पाए। 

जेडी मजीठिया ने 30 साल पहले 11 मार्च को निपा मजीठिया संग कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद मथुरा जाकर भगवान कृष्ण का आशीर्वाद लिया। तीन दिन बाद दोनों एक प्ले के लिए अमेरिका टूर पर चले गए थे। 

उस वक्त दोनों की शादी भारतीय रीति-रिवाज के हिसाब से नहीं हो पाई थी। इसलिए दोनों ने शादी के 30 साल पूरे होने पर दोबारा शादी की है। 

मीडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मुझे हमेशा इस बात का पछतावा रहा है कि तीन दशक पहले मैं सात फेरे नहीं ले पाया। 

अब मेरी दोनों बेटियों ने हमारी शादी प्लान की। शादी से पहले मुझे और मेरी पत्नी को बैचलर पार्टी दी। वो कहते हैं कि ऐसा लग रहा है जैसे शादीशुदा जिंदगी दोबारा शुरू हो गई है। 

जेडी मजीठिया और निपा ने हल्दी, मेहंदी से लेकर सात फेरों तक की रस्में निभाईं। उनके चेहरे की खुशी देखकर परिवार और फैन्स गदगद हो गए हैं।