Fastag Pass: धड़ाधड़ बनवा रहे लोग फास्टैग एनुअल पास, आपको भी करना है अप्लाई तो जाने पूरा प्रोसेस
FASTag Annual Pass: आजकल वाहनों में जितना ज्यादा जरूरी काम पेट्रोल डलवाना है उतना ही ज्यादा जरूरी काम गाड़ी के लिए फास्टैग पास बनवाना है। क्योंकि रोड पर जितनी सही तरीके से आपकी गाड़ी चलेगी, उसके निर्माण करने के लिए ही टोल टैक्स सरकार को लेना पड़ता है। हाल ही में सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए फास्टैग एनुअल पास का प्रोसेस शुरू कर दिया है जिसके कारण आपको अब किसी भी टोल नाके पर रुकना नहीं पड़ेगा।
देश में FASTag Annual Pass 15 अगस्त 2025 को शुरू हुआ था। इस पास को महज 6 महीने में ही 50 लाख से ज्यादा लोगों ने अपना लिया है। इस अवधि में FASTag Annual Pass से 26.55 करोड़ से ज्यादा टोल ट्रांजैक्शन दर्ज किए गए हैं।
देश में 15 अगस्त, 2025 को लॉन्च किया गया फॉस्टैग एनुअल पास लोगों में खूब लोकप्रिय हुआ है। यही वजह है कि छह महीने से भी कम समय में 50 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे अपना लिया है। अब नेशनल हाईवे नेटवर्क पर होने वाले कुल कार ट्रांजैक्शन में करीब 28 फीसदी हिस्सेदारी FASTag Annual Pass की है। यानी हर चार में से एक कार इस सुविधा का इस्तेमाल कर रही है। FASTag Annual Pass करीब 1,150 टोल प्लाजा पर लागू है। इसे एक बार 3,000 रुपये का भुगतान कर एक साल या 200 टोल क्रॉसिंग तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
खास बात यह है कि फास्टैग एनुअल पास बनवाना बहुत आसान है। Annual FASTag Pass को मौजूदा FASTag पर एक्टिवेट किया जा सकता है। इसके लिए फास्टैग का सही तरीके से गाड़ी की विंडशील्ड पर लगा होना जरूरी है। साथ ही वेलिड व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर यानी वीआरएन से भी लिंक होना चाहिए। यह पास उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो बहुत ज्यादा यात्रा करते हैं।
FASTag Annual Pass खरीदने के लिए आपको राजमार्गयात्रा App पर जाना होगा, जिसे आप गूगल प्ले स्टोर या एप्पल App स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। NHAI की वेबसाइट के जरिए भी आप ये पास खरीद सकते हैं। हम आपको राजमार्ग App से पास बनवाने का तरीका बता रहे हैं-
राजमार्ग यात्रा App जाएं।
अब ‘एनुअल पास’ का विकल्प चुनें।
प्री-बुक पर क्लिक करें।
‘रेडी टू गेट स्टार्ट’ का पेज खुलेगा, ‘गेट स्टार्डड’ पर क्लिक करें।
अब अपने वाहन का नंबर दर्ज करें।
अब वाहन की डिटेल खुलेगी उसे चेक करें।
आपके नंबर पर OTP आएगा। आप यहां दूसरा नंबर भी डाल सकते हैं।
OTP डालकर ‘प्रोसीड’ पर क्लिक करें।
अब पेमेंट का ऑप्शन आएगा। 3,000 रुपये का भुगतान UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से पूरा करें।
इसके बाद ‘कंटिन्यू एंड पे’ पर क्लिक करें।
कीमत और लिमिट?
FASTag सालाना पास की कीमत 3,000 रुपये हैं। एक बार खरीदने पर यह एक साल या 200 ट्रिप तक मान्य रहेगा। यानी जो भी पहले आएगा उसी वक्त यह खत्म हो जाएगा। लिमिट या समय खत्म होने पर पास को फिर से रिन्यू कराना होगा। FASTag Pass के लिए 200 ट्रिप को गिनने के लिए हर टोल को पार करने पर एक ट्रिप मानी जाएगी। आने जाने के सफर को यानी राउंड ट्रिप को दो ट्रिप माना जाएगा।
कितनी गाडियों के लिए मान्य है?
FASTag Pass सिर्फ एक ही वाहन के लिए मान्य होगा। जिस वाहन के रजिस्ट्रेशन से FASTag को लिंक किया गया है, उसी के लिए इसका यूज होगा। FASTag को सही तरीके से विंडशील्ड पर लगाना भी होगा। ऐसा न करने पर यह ब्लैकलिस्ट भी हो सकता है।
