Faridabad To Jewar: सिर्फ 15 मिनट में पहुंचेंगे फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट, नई सड़क को मिली मंजूरी

 
jewar airport
Faridabad To Jewar Airport: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक नई सड़क परियोजना को मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना में लगभग 3630.77 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट
बता दें कि यह रोड लगभग 31.42km लम्बा होगा। इस रोड को दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-सोहना रूट से होते हुए सीधे जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जुड़ेगा ।  इसके निर्माण से दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम के लोगों को एयरपोर्ट तक का सफर आसान होगा।


11 किमी हिस्सा एलिवेटेड कॉरिडोर
केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बताया कि सड़क का लगभग 11 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड कॉरिडोर के रूप में बनाया जाएगा। ये कॉरिडोर  डीएनडी-बल्लभगढ़ बाईपास से जेवर एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने का काम करेगा। साथ ही यह सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा।

15 मिनट में पूरा होगा सफर
इस नई सड़क परियोजना के पूरा होने के बाद ज़ेवर एयरपोर्ट से फरीदाबाद कि दूरी 15 मिनट में पूरी हो जाएगी।

ये रास्ते ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से भी जुड़ेगा, जिससे क्षेत्र में मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा और लोगों के साथ-साथ लॉजिस्टिक्स को भी फायदा होगा।