Expressway: हरियाणा में इस एक्सप्रेसवे पर मिलेगी अब ये सुविधा, सरकार ने जारी किए 1866 करोड़
निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है। इस काम को मार्च 2026 तक पूरा लिया जाएगा। कटरा एक्सप्रेसवे का हरियाणा क्षेत्र में लगभग 135 KM लंबा हिस्सा विकसित किया गया है। हरियाणा सीमा में कटरा एक्सप्रेसवे लगभग 135 KM लंबा है। एक्सप्रेसवे नवंबर 2024 में शुरू हो गया था। इस पर वाहन सरपट दौड़ रहे हैं। Expressway
कटरा एक्सप्रेसवे पर रेस्ट एरिया बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। NHAI की ओर से जसौर खेड़ी से 34 KM तक कटरा एक्सप्रेस वे के इस प्रोजेक्ट पर 1866 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। Expressway
KMP और कटरा एक्सप्रेसवे निलौठी के पास जीरो पॉइंट पर इंटरचेंज का काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही यह पूरा कर लिया जाएगा। डबल ट्रम्पेट इंटरचेंज का काम अभी अधूरा है। इंटरचेंज का निर्माण पूरा होने में अभी दो माह का समय और लग सकता है। Expressway
इंटरचेंज के लिए KMP से आवागमन करने वाले वाहनों से टोल वसूला जाएगा। इस कारण KMP से कटरा एक्सप्रेस वे आने व जाने वाले वाहनों के लिए टोल प्लाजा भी बनाया जाएगा। वहीं, कटरा एक्सप्रेसवे के बजाय सीधा सफर करने वाले वाहनों के लिए KMP पर फ्लाईओवर बनकर तैयार हो गया है। यह प्रोजेक्ट 14 महीने की देरी से चल रहा है। Expressway
बता दें कि दिल्ली से कटरा तक एक्सप्रेसवे की लंबाई करीब 650 KM है। एक्सप्रेसवे पर हरियाणा में 8 टोल तो पंजाब में 13 टोल प्लाजा बनाए जाएंगे। यह पूरा प्रोजेक्ट 40 हजार करोड़ का है। कुल दो फेज के 18 पैकेजों में इसका निर्माण हो रहा है। 31 दिसंबर 2025 व अप्रैल 2026 तक अधिकांश एक्सप्रेसवे का काम दो चरणों में पूरा करने का लक्ष्य है।
