Dwarka Expressway Tunnel: हरियाणा में गुरुग्राम के सरहौल टोल पर अब नहीं लगेगा जाम, रोजाना 8 से 8 खुलेंगी द्वारका एक्सप्रेसवे की दोनों टनल

 
Dwarka Expressway Tunnel: हरियाणा में गुरुग्राम के सरहौल टोल पर अब नहीं लगेगा जाम, रोजाना 8 से 8 खुलेंगी द्वारका एक्सप्रेसवे की दोनों टनल
Dwarka Expressway Tunnel: द्वारका एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली के रजोकरी इलाके में बनी टनल में को पूरी तरह से खोल दिया गया है और 12 घंटे के लिए यातायात का संचालन शुरू हो गया है। 10 दिन पहले टनल को ट्रायल रन के लिए शुरू किया गया था। ट्रायल सफल होने के बाद अब इसे दिनभर के लिए खोल दिया है। जल्द ही यहां से 24 घंटे ट्रैफिक दौड़ना शुरू हो जाएगा। हाइवे से एक टनल द्वारका के यशोभूमि और दूसरी IGI एयरपोर्ट पर टर्मिनल-3 के लिए जाती है। ऐसे में अब अगले हफ्ते से हाइवे पर गुड़गांव की ओर ट्रैफिक जाम से राहत की उम्मीद जताई जा रही है। इस साल के आखिर तक NH-48 दिल्ली-जयपुर हाइवे पर सफर आसान करने की दिशा में एक साथ तीन प्लान पर काम किया जा रहा है।

सुबह आठ बजे लेकर शाम आठ बजे तक खुली रहेगी टनल

जानकारी के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट के तहत एक साल में हाइवे पर रजौकरी में शिवमूर्ति के सामने दो टनल बनाई गई है। एक टनल करीब सवा तीन किलोमीटर लंबी है, जो द्वारका के यशोभूमि तक जाती है। वहीं दूसरी टनल करीब सवा दो किलोमीटर लंबी है, जो दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर T-3 के लिए जाती है। एक हफ्ते तक दोनों टनल तीन घंटे के लिए ट्रायल रन के लिए खोली गई। ट्रायल सफल होने के बाद इन टनल को वाहन चालकों के लिए खोल दिया गया है। यह टनल सुबह 8 से लेकर रात 8 बजे तक के लिए खुली रहेगी। वहीं टनल खुलने के बाद अब Dwarka Expressway से भी हेवी ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा रहा है। यह पूरा ट्रैफिक खेड़कीदौला टोल प्लाजा से ही डायवर्ट किया जा रहा है। इससे भी Highway पर काफी राहत मिलेगी। यहां से हर दिन 15 हजार के करीब वाहन इस एक्सप्रेसवे से होकर दिल्ली द्वारका और धौलाकुआं की ओर रवाना होते हैं।

खैड़कीदौला टोल पचगांव में होगा शिफ्ट

हाइवे पर ही खैड़कीदौला टोल को पचगांव में शिफ्ट करने के अधिकारिक आदेश NHAI को मिल चुके हैं। यह आदेश सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर से दिए गए है। अगले छह महीने में खैड़कीदौला टोल को आगे शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके लिए जल्द ही काम शुरू होगा। खबरों की मानें, तो NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर योगेश तिलक ने बताया कि टोल को शिफ्ट करने का काम जल्द शुरू होगा। इसके अलावा करीब 10 दिन पहले केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी के साथ दिल्ली की CM रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल वीके सक्सेना की बैठक की थी। जिसमें दिल्ली बॉर्डर पर MCD बूथ हटाने के आदेश दिए गए थे। इसे लेकर भी जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा। वहीं NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अशोक पहाड़ी ने बताया कि सरहौल टोल से MCD बूथ हटाए जाने के बाद यहां एक सड़क बनाई जाएगी। ये भी पढ़ें- केदारनाथ के पास क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, पायलट समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत