Dwarka ExpressWay: द्वारका एक्सप्रेस पर स्टंट व लापरवाही से वाहन चलाने वाले पर एक्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो जिसमें द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक कार चालक तेज गति, लापरवाही एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए स्टंट कर रहा है के संबंध में गुरुग्राम पुलिस द्वारा स्वयं संज्ञान लेते हुए आरोपी के विरुद्ध थाना राजेंद्र पार्क, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

थाना राजेन्द्रा पार्क, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को दिनांक 28.07.2026 को काबू करके शामिल अनुसंधान किया गया। आरोपी की पहचान प्रणव मनचंदा (उम्र-24 वर्ष) निवासी द पलम स्प्रिंग गोल्फ कोर्स सैक्टर-54, गुरुग्राम के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जा से एक कार बरामद की गई है। 

गुरुग्राम पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे वीडियो एवं प्राप्त शिकायतों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

सभी नागरिकों से अनुरोध है कि सुरक्षित, जिम्मेदार एवं अनुशासित तरीके से वाहन चलाकर स्वयं तथा अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।